हमारे बारे में
राजभाषा हिंदी के प्रगामी प्रयोग में अनुवाद की महत्वपूर्ण और
अपरिहार्य आवश्यकता को देखते हुए अनुवाद की सुनियोजित व्यवस्था
करना आवश्यक था। वर्ष
1960
में शिक्षा मंत्रालय के अधीन केंद्रीय हिंदी निदेशालय की
स्थापना करके असांविधिक साहित्य के हिंदी अनुवाद का कार्य आरंभ
किया गया। लेकिन राजभाषा हिंदी के कार्यान्वयन का दायित्व गृह
मंत्रालय पर होने के कारण केंद्र सरकार के असांविधिक प्रक्रिया
साहित्य के अनुवाद का दायित्व भी गृह मंत्रालय को सौंपा गया।
तदनुसार,
1
मार्च
1971
को गृह मंत्रालय के अधीन
केंद्रीय अनुवाद ब्यूरो
की
स्थापना की गई और केंद्र सरकार के मंत्रालयों,
विभागों,
कार्यालयों,
उपक्रमों आदि के असांविधिक प्रक्रिया साहित्य का अनुवाद कार्य
केंद्रीय अनुवाद ब्यूरो को सौंपा गया। वर्तमान में केंद्रीय
अनुवाद ब्यूरो,
राजभाषा विभाग
(गृह
मंत्रालय) के अधीनस्थ कार्यालय के रूप में कार्य कर रहा है।
अनुवाद में सरलता,
सहजता और शब्दावली में एकरूपता सुनिश्चित करने के लिए वर्ष
1973
से अनुवाद प्रशिक्षण का कार्य ब्यूरो को सौंपा गया। इस प्रकार
ब्यूरो अनुवाद प्रशिक्षण देने का कार्य भी कर रहा है। केंद्र
सरकार के स्तर पर
अनुवाद
और
अनुवाद प्रशिक्षण
के
लिए केंद्रीय अनुवाद ब्यूरो एकमात्र संस्था है।
दायित्व
1.
भारत सरकार के मंत्रालयों/विभागों/कार्यालयों/बैंकों/उपक्रमों
आदि के असांविधिक साहित्य और प्रशिक्षण सामग्री का अनुवाद।
2.
अनुवाद कार्य से जुड़े अधिकारियों/कर्मचारियों को अनुवाद का
प्रशिक्षण।
3.
‘अनुशीलन’
पत्रिका एवं
‘ब्यूरोवार्ता’
नामक न्यूजलेटर का प्रकाशन।
4.
प्रशासनिक शब्दावली और अभिव्यक्तियों में एकरूपता सुनिश्चित
करना।
अनुवाद कार्य
केंद्रीय अनुवाद ब्यूरो केंद्र सरकार के विभिन्न मंत्रालयों, विभागों, कार्यालयों और केंद्र
सरकार
के
स्वामित्व
वाले
तथा नियंत्रणाधीन
उपक्रमों,
निगमों,
स्वायत्त
निकायों,
संगठनों तथा
बैंकों
आदि के असांविधिक प्रक्रिया साहित्य जैसे - कोडों,
मैनुअलों,
फार्मों,
प्रशिक्षण
सामग्री
आदि का अनुवाद
निशुल्क
करता है। केंद्रीय अनुवाद ब्यूरो द्वारा वर्ष 1971 से 31
दिसंबर
2008
तक
20,79,219
मानक
पृष्ठों
का
अनुवाद
किया
जा
चुका
है।
अनुवाद कार्य के बैकलॉग के शीघ्र निपटान के लिए ब्यूरो में वर्ष 1989 में ‘अनुवाद
क्षमता
विस्तार
योजना’
शुरू
की
गई
थी।
इस
योजना
में
मानदेय
के
आधार
पर
बाह्य अनुवादकों
से
अनुवाद करवाया
जाता है।
अनुवाद के लिए मानदेय की दरें इस प्रकार हैं -
(क) गैर-तकनीकी
सामग्री
के
लिए
60
रुपए प्रति हजार शब्द तथा (ख) तकनीकी सामग्री
के लिए 65 रुपए प्रति हजार शब्द।
अनुवाद करने के इच्छुक व्यक्ति मुख्यालय, नई दिल्ली से संपर्क कर सकते हैं। सुविधा के
लिए फिलहाल
केवल
दिल्ली
या
उसके
आसपास
रहने वाले लोगों को ही यह कार्य दिया
जाता है। आवेदन-पत्र का नमूना देखने के लिए यहां
क्लिक
करें।
अनुवाद प्रशिक्षण
1. त्रैमासिक अनुवाद प्रशिक्षण पाठयक्रम
केंद्रीय अनुवाद ब्यूरो अगस्त, 1973 से अनुवाद/राजभाषा
हिंदी
के
कार्य
से
जुड़े
हुए
अधिकारियों/ कर्मचारियों
के
लिए
मुख्यालय,
नई
दिल्ली
में
सेवाकालीन
त्रैमासिक
अनुवाद प्रशिक्षण
पाठयक्रम
संचालित
कर
रहा है।
देश
भर
में
फैले
केंद्र
सरकार
के
कार्यालयों
की बढ़ती
हुई
मांग
को
पूरा
करने
के
लिए
मुंबई,
बेंगलूर
और
कोलकाता
में
भी
क्रमशः जनवरी,
1985,
अक्टूबर,
1985
और
अक्टूबर, 1987
से
अनुवाद
प्रशिक्षण
केंद्र
खोले
गए। इस
पाठयक्रम
के
अधीन
प्रत्येक
केंद्र
में
प्रतिवर्ष
(1)
जनवरी
से
मार्च,
(2) अप्रैल
से
जून,
(3)
जुलाई
से
सितंबर
और (4) अक्टूबर से दिसंबर तक तीन-तीन
माह
के
चार
सत्र
आयोजित किए
जाते हैं।
केंद्रीय
अनुवाद
ब्यूरो
द्वारा 31
दिसंबर 2008
तक ऐसे कुल 415
कार्यक्रम
आयोजित
किए
गए
हैं
जिनमें
9514
प्रशिक्षार्थियों
को
प्रशिक्षण
दिया
गया
है।
दिल्ली
और
कोलकाता
केंद्रों
में
प्रशिक्षार्थियों
की
सुविधा
के
लिए
छात्रावास
की
भी
व्यवस्था
है।
2. 21 दिवसीय अनुवाद प्रशिक्षण पाठयक्रम
सरकारी उपक्रमों और बैंकों के अनुवादकर्मियों के लिए 21 दिवसीय विशेष अनुवाद
प्रशिक्षण
पाठयक्रम
तैयार किया गया
है। इस
पाठयक्रम
के
अधीन
कार्यक्रम
संबंधित कार्यालयों
की
मांग
पर
उनके परिसर में
ही
जाकर
आयोजित
किए
जाते
हैं।
इन
कार्यक्रमों में
केंद्रीय
अनुवाद
ब्यूरो
द्वारा प्रशिक्षण अधिकारी भेजे जाते हैं। इस योजना के अधीन
केंद्रीय
अनुवाद
ब्यूरो
31 दिसंबर 2008
तक
ऐसे
कुल 30
कार्यक्रम आयोजित कर
चुका
है जिनमें
662
प्रशिक्षार्थियों
को
प्रशिक्षण
दिया
गया
है।
3.
5 दिवसीय संक्षिप्त अनुवाद प्रशिक्षण पाठयक्रम
केंद्रीय अनुवाद ब्यूरो
देश
के
विभिन्न
कार्यालयों
के
लिए
उनकी
मांग
पर 5
कार्य दिवसीय संक्षिप्त अनुवाद प्रशिक्षण
पाठयक्रम
संचालित
करता है।
इन
कार्यक्रमों
की
उपयोगिता
और लोकप्रियता
को
देखते
हुए
इस
प्रकार
के
कार्यक्रमों
का
आयोजन
करने
की
लगातार
मांग प्राप्त
हो
रही
है।
ये
कार्यक्रम
संबंधित
कार्यालयों
में
ही
आयोजित
किए
जाते
हैं।
केंद्रीय अनुवाद
ब्यूरो
द्वारा प्रशिक्षण
देने के लिए अधिकारी भेजे जाते हैं। 31
दिसंबर 2008 तक
आयोजित
ऐसे
396
कार्यक्रमों
में
कुल
10,524 प्रशिक्षार्थियों
को
प्रशिक्षण
दिया
गया
है।
4. उच्चस्तरीय/पुनश्चर्या अनुवाद प्रशिक्षण पाठयक्रम (पांच दिवसीय)
यह
पाठयक्रम
फिलहाल
केवल
ब्यूरो
के
मुख्यालय में ही संचालित किया
जाता है। इसमें
विभिन्न
कार्यालय
अपने
अधिकारियों/ कर्मचारियों को
प्रशिक्षण के
लिए भेज
सकते हैं। प्रशिक्षार्थियों के लिए छात्रावास की सुविधा भी
उपलब्ध
कराई
जाती
है।
इस
पाठयक्रम
के अंतर्गत
31 दिसंबर 2008
तक
कुल
90
कार्यक्रम
आयोजित
किए
जा
चुके
हैं
जिनमें
1529
प्रशिक्षार्थियों
को
प्रशिक्षण
दिया
जा
चुका
है।