नीति प्रभाग

नीति-1 डेस्क

 

1

राजभाषा संबंधी संवैधानिक तथा राजभाषा अधिनियम, 1963 में किए गए प्रावधानों में संशोधन सम्बन्धी मामले।

2

राजभाषा से सम्बन्धित नए विधान लाने संबंधी प्रस्ताव।

3

राजभाषा अधिनियम, 1963 के प्रावधानों को लागू करने संबंधी मामले।

4

राजभाषा अधिनियम के अन्तर्गत नियम बनाने संबंधी मामले।

5

प्राधिकृत पाठ (केन्द्रीय विधि), अधिनियम 1976 संबंधी मामले।

6

संघ के सरकारी उद्देश्यों के लिए हिन्दी के प्रगामी प्रयोग हेतु वार्षिक कार्यक्रम के लिए सुझाव।

7

संघ के सरकारी उद्देश्यों के लिए हिन्दी के प्रगामी प्रयोग हेतु वार्षिक कार्यक्रम के लिए सुझाव।

8

राजभाषा अधिनियम, 1963 तथा राजभाषा नियम, 1976 की व्याख्या / स्पष्टीकरण संबंधी मामले।

9

केन्द्रीय सरकार के स्वामित्व अथवा नियंत्रण में कम्पनियों/निगमों में हिन्दी के प्रयोग संबंधी मामले।

10

संघ शासित क्षेत्रों में हिन्दी भाषा के प्रयोग तथा भाषा नीति संबंधी मामले।

11

केन्द्रीय हिन्दी समिति के गठन तथा इसकी बैठकों के आयोजन संबंधी मामले।

12

उच्च न्यायालयों तथा उच्चतम न्यायालय में हिन्दी भाषा के प्रयोग संबंधी मामले।

13

वार्षिक योजनाओं तथा बजट (प्लान तथा नॉन-प्लान) का समन्वय संबंधी कार्य।

14

संसदीय राजभाषा समिति तथा उसके राजपत्रित अधिकारियों के प्रशासन संबधी मामले।

15

भाषा नीति संबंधी कोई अन्य मामला।

नीति-2 डेस्क

 

1

हिन्दी सलाहकार समितियों से संबंधित समन्वय (जिसमें अनुवर्ती कार्रवाई भी शामिल है) कार्य

2

संघ के शासकीय उद्देश्यों के लिए हिन्दी के प्रयोग को बढ़ाने के लिए प्रोत्साहन।

3

विंग रजिस्ट्री का सुपरवीजन तथा प्रबन्धन कार्य।

4

गृह मंत्रालय की संसदीय परामर्शदात्री समिति के समन्वय संबंधी कार्य।

5

उपर्युक्त विषयों से संबंधित विविध कार्य।

नीति व समन्वय डेस्क

 

1

केन्द्रीय अनुवाद ब्यूरो से संबंधित प्रशासनिक तथा स्थापना संबंधी मामले।

2

विभागीय तथा सीधी भर्ती परीक्षाओं (साक्षात्कार सहित) में हिन्दी के प्रयोग के विकल्प संबंधी मामले।

3

हिन्दी कार्य हेतु पदों के सृजन के लिए विभिन्न मंत्रालयों/विभागों, उनके अधीनस्थ तथा सम्बद्ध कार्यालयों तथा सरकार द्वारा स्वामित्व तथा नियंत्रित कम्पनियों, निगमों को परामर्श देना।

4

न्यूनतम हिन्दी पदों के सृजन के लिए मानक निर्धारित करना।

5

हिन्दी अधिकारियों, हिन्दी अनुवादकों आदि के कर्तव्य निर्धारित करना।

6

अनुवादकों, पुनरीक्षकों, हिन्दी टंककों आदि के मानक निर्धारित करना।

7

संसद के समक्ष रखे जाने वाली नियम-पुस्तिकाओं तथा अन्य असांविधिक सामग्री (सांविधिक सामग्री को छोड़कर) के अनुवाद की व्यवस्था करना तथा भारत के राजपत्र में अधिसूचित करने के लिए नियमों, विनियमों आदि के अनुवाद की व्यवस्था संबंधी कार्य।

8

केन्द्र सरकार के स्वामित्व तथा नियंत्रणाधीन कम्पनियों, निगमों तथा स्वायत्त निकायों के नियमों, विनियमों के अनुवाद की व्यवस्था संबधी कार्य।

9

राजभाषा विभाग की ओ एंड एम बैठकों का आयोजन तथा इन बैठकों में लिए गए निर्णयों पर अनुवर्ती कार्रवाई।

10

राजभाषा विभाग का आंतरिक समन्वय संबंधी कार्य।