|
अनुसंधान प्रभाग
राजभाषा हिंदी के प्रचार-प्रसार कार्यान्वयन के
लिए अनुसंधान तथा पत्रिका प्रभाग द्वारा निम्नलिखित कार्य किए
जाते हैं
--
1.
राजभाषा
भारती
(त्रैमासिक)
राजभाषा
विभाग,
गृह
मंत्रालय
की
त्रैमासिक
हिंदी
पत्रिका
राजभाषा
भारती
का
सरकारी
पत्रिकाओं
में
विशिष्ट
स्थान
है
।
जबकि
अन्य
पत्रिकाएं
अपने-अपने
कार्यालयों
के
कार्मिकों
को
लक्ष्य
में
रखकर
प्रकाशित
की
जाती
हैं,
वहीं
राजभाषा
भारती
अकेली
ऐसी
पत्रिका
है
जो
कि
केंद्र
सरकार
के
सभी
कार्यालयों
तथा
कार्मिकों
में
हिंदी
के
प्रचार-प्रसार
को
समर्पित
है
और
सभी
कार्यालयों
तथा
हिंदी
और
हिंदीतर
क्षेत्रों
के
विद्वानों
के
हिंदी
भाषा,
विज्ञान
और
तकनीकी
विषयों
से
संबंधित
आलेखों
को
प्रकाशित
करती
है
।
इसके
अलावा
केंद्र
सरकार
के
कार्यालयों
द्वारा
हिंदी
में
किए
जा
रहे
कार्यों/आयोजनों,
कार्यशालाओं
तथा
नगर
राजभाषा
कार्यान्वयन
समिति
की
बैठकों
आदि
को
प्रमुखता
से
स्थान
दिया
जाता
है
।
राजभाषा
संबंधी
नियमों/अनुदेशों
आदि
को
भी
इस
पत्रिका
में
प्रकाशित
किया
जाता
है
।
राजभाषा
भारती
के
अब
तक
110
(
अक्टूबर-दिसंबर,2005)
अंक
निकल
चुके
हैं
।
वर्ष
2000
के
दौरान
राजभाषा
भारती
का
स्वर्ण
जयंती
विशेषांक ,
आर्थिक
विशेषांक
तथा
राजभाषा
हिंदी
स्वर्ण
जयंती
स्मारिका
प्रकाशित
किए
गए
और
अक्तूबर-दिसंबर
2004
अंक
काव्य
विशेषांक
के
रूप
में
प्रकाशित
किया
गया
।
2.
हिंदी
की
स्तरीय
पुस्तकों
की
सूची
तैयार
करना
हिंदी
पुस्तकों
की
स्तरीय
पुस्तक
सूची
बनवाकर
वितरण
करने
का
कार्य
1990
से
चल
रहा
है
।
वर्ष
2005
के
दौरान
2132
स्तरीय
पुस्तकों
की
मुख्य
सूची
तथा
124
पुस्तकों
की
अनुपूरक
सूची
तैयार
करके
केंद्र
सरकार
के
कार्यालयों
को
वितरित
की
गई
।
इस
क्रम
में
अब
तक
21006
पुस्तकों
की
सूची
बनाकर
वितरित
की
जा
चुकी
है
।
यह
सूची
राजभाषा
विभाग
के
पोर्टल
पर
भी
उपलब्ध
है
।
केंद्र
सरकार
के
सभी
कार्यालयों
से
यह
अपेक्षा
की
जाती
है
कि
वे
इस
सूची
में
से
अपने
कार्यालयों/पुस्तकालयों
के
लिए
पुस्तक
की
खरीद
करें
।
3.
वार्षिक
कार्यक्रम
केंद्र
सरकार
के
विभिन्न
मंत्रालयों/विभागों/कार्यालयों/उपक्रमों
और
राष्ट्रीयकृत
बैंकों
आदि
में
राजभाषा
नीति
के
कार्यान्वयन
संबंधी
लक्ष्य
निर्धारित
करते
हुए
प्रत्येक
वर्ष
एक
वार्षिक
कार्यक्रम
तैयार
करके
प्रकाशित
करवाया
जाता
है
।
वार्षिक
कार्यक्रम
की
प्रतियां
भारत
सरकार
के
सभी
मंत्रालयों/विभागों
/कार्यालयों/उपक्रमों
और
राष्ट्रीयकृत
बैंकों
में
वितरित
की
जाती
है
।
यह
कार्यकम
प्रतिवर्ष 1
अप्रैल
से
31
मार्च
तक
के
लिए
लागू
होता
है
।
वर्ष
2006-2007
का
वार्षिक
कार्यक्रम
मुद्रित
करके
जारी
कर
दिया
गया
है
।
4.
वार्षिक
मूल्यांकन
रिपोर्ट
वार्षिक
कार्यक्रम
में
निर्धारित
लक्ष्यों
की
समीक्षा
के
लिए
मंत्रालयों/विभागों/कार्यालयों/उपक्रमों
और
राष्ट्रीयकृत
बैंकों
आदि
से
वार्षिक
मूल्यांकन
रिपोर्ट
मंगाई
जाती
है
।
प्राप्त
सूचना
के
आधार
पर
राजभाषा
हिंदी
के
कार्य
में
हुई
प्रगति
की
समीक्षा
करके
वार्षिक
मूल्यांकन
रिपोर्ट
तैयार
की
जाती
है
और
इसे
प्रकाशित
कर
संसद
के
दोनों
सदनों
में
प्रस्तुत
किया
जाता
है
।
वर्ष
2004-2005
की
वार्षिक
मूल्यांकन
रिपोर्ट
संसद
में
मार्च,
2006
के
दौरान
प्रस्तुत
कर
दी
गई
है
और
इसकी
प्रतियां
भारत
सरकार
के
सभी
मंत्रालयों/विभागों/राज्य
सरकारों
को
भेज
दी
गई
हैं
।
5.
वार्षिक
रिपोर्ट
राजभाषा
विभाग
और
इसके
अधीनस्थ
तथा
क्षेत्रीय
कार्यालयों
में
किए
जा
रहे
राजभाषा
संबंधी
कार्यों
और
उपलब्धियों
की
एक
रिपोर्ट
समन्वित
रूप
में
वार्षिक
रिपोर्ट
के
रूप
में
प्रकाशित
कराई
जाती
है
।
वर्ष
2005-2006
की
वार्षिक
रिपोर्ट
तैयार
करके
इसकी
प्रतियां
मंत्रालयों/विभागों/राज्य
सरकारों
को
भेजी
गई
है
।
6.
आदेशों
का
संकलन
अनुसंधान
प्रभाग
द्वारा
राजभाषा
विभाग
द्वारा
जारी
आदेशों/निर्देशों
का
पिछला
संकलन
नियम
पुस्तक
के
नाम
से
1996
में
निकाला
गया
था
।
जून,
2005
तक
के
आदेशों/निर्देशों
को
शामिल
करते
हुए
शीघ्र
ही
मुद्रित
करके
वितरित
किया
जाएगा
।
यह
संकलन
इस
समय
मुद्रणाधीन
है।
7.
प्रचार-प्रसार
संबंधी
सामग्री
का
प्रकाशन
एवं
वितरण
अनुसंधान
प्रभाग
हिंदी
के
प्रचार-प्रसार
संबंधी
पोस्टर/कैलेंडर/टी.वी.स्पॉट/कैसेट
का
निर्माण
करके
उनका
वितरण
करता
है
।
इस
वर्ष
10
नए
पोस्टर
मुद्रणाधीन
हैं
और
माह
जून-जुलाई
के
दौरान
इनका
वितरण
किया
जाएगा
।
8.
स्वैच्छिक
हिंदी
संस्था/हिंदी
सेवियों/मनीषियों
संबंधी
सूचना
अनुसंधान
प्रभाग
द्वारा
हिंदी
के
प्रचार-प्रसार
से
जुड़ी
स्वैच्छिक
हिंदी
संस्थाओं/हिंदी
सेवियों/मनीषियों
आदि
के
संबंध
में
जानकारी
एकत्र
की
जाती
है
।
9.
गृह
मंत्री/सचिव/संयुक्त
सचिव
के
संदेश
राजभाषा
हिंदी
के
प्रयोग
को
प्रोत्साहन
देने
के
लिए
अनुसंधान
प्रभाग
द्वारा
गृह
मंत्री/सचिव/संयुक्त
सचिव
जी
की
ओर
से
संदेश
तैयार
करके
वितरित
किए
जाते
हैं
।
हिंदी
दिवस
के
अवसर
पर
गृह
मंत्री
जी
का
संदेश
केंद्र
सरकार
के
सभी
कार्यालयों
में
वितरित
किया
जाता
है
तथा
गृह
मंत्री
जी
का
संदेश
आकाशवाणी
तथा
दूरदर्शन
पर
भी
प्रसारित
किया
जाता
है
।
10.
पुस्तक/पत्र-पत्रिका
प्रदर्शनी
अनुसंधान
प्रभाग
द्वारा
विभिन्न
अवसरों
पर
भारत
सरकार
के
कार्यालयों
तथा
स्वैच्छिक
संस्थाओं
आदि
द्वारा
प्रकाशित
हिंदी
पुस्तक/पत्र-पत्रिकाओं
आदि
की
प्रदर्शनियों
का
भी
आयोजन
करता
है
।
|