केंद्रीय सचिवालय राजभाषा सेवा

1.1  विभिन्न मंत्रालयों/विभागों और उनके संबंद्ध कार्यालयों में फैले हिन्दी पदों को एकीकृत संवर्ग में लाने तथा उनके पदाधिकारियों को समान सेवा शर्ते, वेतनमान और पदोन्नति के अवसर दिलाने हेतु केन्द्रीय सचिवालय राजभाषा सेवा का गठन 1981 में केन्द्रीय हिन्दी समिति द्वारा 1976 में लिए गए निर्णय के परिणामस्वरूप किया गया है । राजभाषा विभाग इसका संवर्ग नियंत्रक प्राधिकारी है । इस सेवा में भारत सरकार के मंत्रालयों/विभागों तथा उनके संबद्ध कार्यालयों के सभी हिन्दी पद कुछ वैज्ञानिक और तकनीकी विभाग यथा सूचना प्रौद्योगिकी, अंतरिक्ष और परमाणु ऊर्जा आदि को छोड़कर, शामिल हैं । पांचवें केन्द्रीय वेतन आयोग की सिफारिशों तथा सरकार के निर्णय के अनुपालन में केन्द्रीय सचिवालय राजभाषा सेवा की पुर्नसंरचना  इस प्रकार से की गई है :-

क्र.सं

पदनाम

वेतनमान

पदों की संवया

1

निदेशक (रा.भा.)

रू. 14300-400-18300

19

 

2

संयुक्त निदेशक (रा.भा.)

रू. 12000-375-16500

20

 

3

उप निदेशक (रा.भा.)

रू. 10000-325-15200

30

 

4

सहायक निदेशक (रा.भा.)

रू. 7500-250-12000

153

 

5

वरिष्ठ अनुवादक

रू. 6500-200-10500

194

 

6

कनिष्ठ अनुवादक

रू. 5500-175-9000

 

423

कुल839

1.2.  केन्द्रीय सचिवालय राजभाषा सेवा सवंर्ग में कुल 839 पद है । दिल्ली से बाहर के 72 पदों को छोडकर शेष पद दिल्ली स्थित भारत सरकार के विभिन्न मंत्रालयों/विभागों/संबद्ध कार्यालयों में हैं ।

1.3.  केन्द्रीय सचिवालय राजभाषा सेवा सवंर्ग से सम्बन्धित संशोधित भर्ती नियम, 2006 दिनांक 3.11.2006 को भारत के राजपत्र में प्रकाशित कर दिया गया है ।

1.4   केन्द्रीय सचिवालय राजभाषा सेवा संवर्ग के अधिकारियोंकर्मचारियों को सेवा में निश्चित अवधि के तहत पदोन्नति देने के लिए सेवा संवर्ग की पुनरीक्षा का मामला वित्त मंत्रालय, व्यय विभाग के अनुमोदन के लिए भेजा गया था। ज्ञातव्य है कि यह मामला पहले वित्त मंत्रालय के व्यय विभाग को भेजा गया था। व्यय विभाग ने इसे छठे वेतन आयोग को भेजने के लिए कहा। छठे वेतन आयोग ने प्रस्ताव यह कह कर वापिस कर दिया कि वे व्यक्तिगत कैडर पुनरीक्षा के मामले पर विचार नहीं करते। अतएव प्रस्ताव पुन: दिनांक 13.3.2007 को वित्त मंत्रालय को विचार करने के लिए पुन: भेज दिया गया है।

1.5  केन्द्रीय सचिवालय राजभाषा सेवा संवर्ग में निदेशक  (राजभाषा) के 19 स्वीकृत पदों में से 12 पद नियमित आधार पर भरे हुए हैं। 5 संयुक्त निदेशकों को तदर्थ पदोन्नति देकर निदेशक स्तर के पदों को भर लिया गया है1 केवल 2 पद रिक्त हैं। भर्ती नियमानुसार 60 % प्रतिनियुक्ति आधार पर भरने हेतु रिक्त ज्ञापन दिनांक 7.3.2007 को जारी कर दिया गया है । इसी प्रकार संयुक्त निदेशक रा.भा. के रिक्त पदों को भरने हेतु तदर्थ पदोन्नति का मामला विचाराधीन है। उपनिदेशक, सहायक निदेशक तथा वरिष्ठ अनुवादक के पद नियमिततदर्थ आधार पर भरे हुए हैं। कनिष्ठ हिंदी अनुवादकों के पद को सीधी भर्ती से भरा जाना अपेक्षित है। अतएव मांग कर्मचारी चयन आयोग को दिसम्बर, 2005 में भेजा गया था। चयनित उम्मदीवारों के डोजियर  शीघ्र प्राप्त होने की संभावना है।

1.6 सभी मंत्रालयों/विभागों के अधीन आने वाले अधीनस्थ कार्यालयों/उपक्रमों और संगठनों आदि में कार्यरत हिन्दी ओंधकारियों/कर्मचारियाँ कों पदोन्नति के पर्याप्त अवसर उपलब्ध कराने हेतु प्रत्येक के लिए अलग-अलग सवंर्ग गठित करने पर बल दिया जा रहा हैं ।